मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का पहला ट्रायल रन अगले साल
रेल मंत्रालय ने कहा — 508 किलोमीटर के कॉरिडोर पर 320 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार का लक्ष्य
मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर पहला ट्रायल रन अगले साल की शुरुआत में किया जाएगा। परियोजना का 60 प्रतिशत से ज़्यादा सिविल काम पूरा हो चुका है।
अधिकारियों के मुताबिक ठाणे और विरार के बीच सुरंग का काम तेज़ी से चल रहा है। समुद्र के नीचे बनने वाली 21 किलोमीटर लंबी सुरंग इस परियोजना का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा है।
पूरा कॉरिडोर शुरू होने के बाद मुंबई से अहमदाबाद की दूरी लगभग दो घंटे में तय हो सकेगी।
आपके इलाक़े की हर ख़बर
