नई स्वास्थ्य नीति में प्राथमिक केंद्रों पर ज़ोर, बजट बढ़ाने का प्रस्ताव
ग्रामीण इलाकों में 12 हज़ार नए उप-केंद्र खोलने की योजना
केंद्र सरकार की नई स्वास्थ्य नीति के मसौदे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मज़बूत करने पर सबसे ज़्यादा ज़ोर दिया गया है। मसौदे के मुताबिक अगले पाँच साल में ग्रामीण इलाकों में 12 हज़ार नए उप-केंद्र खोले जाएंगे।
नीति में स्वास्थ्य पर सार्वजनिक ख़र्च को जीडीपी के 2.5 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य दोहराया गया है।
राज्यों से सुझाव मांगे गए हैं और अंतिम मसौदा इस साल के अंत तक तैयार होने की उम्मीद है।
आपके इलाक़े की हर ख़बर
